यूपी और उत्तराखंड: हर उपचुनाव, हर नतीजा
सीट खाली हुई तो दोबारा वोट पड़े — कभी विधायक या सांसद के निधन के बाद, कभी इस्तीफे या सदस्यता जाने पर। 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद यूपी और उत्तराखंड में हुए उपचुनावों का पूरा हिसाब।
प्रस्तुति: लोगतंत्र डेटा डेस्क ·
हर दौर के नतीजे देखेंहर खाना एक उपचुनाव है और रंग जीतने वाले दल का। किसी भी खाने पर टैप करके उस सीट का पूरा नतीजा देखें।
किस दल ने कितनी सीटें जीतीं, कितनी अपनी सीटें बचाईं, कितनी दूसरों से छीनीं और कितनी गंवाईं। बीच की रेखा बताती है कि उपचुनाव से पहले इन सीटों में से कितनी दल के पास थीं और बाद में कितनी।
एक ही दिन आए नतीजों को एक दौर माना गया है। नीचे की पट्टी में हर छोटा खाना एक उपचुनाव है — रंग जीतने वाले दल का है और सफेद घेरे का मतलब है कि सीट पर दल बदला। राज्य, सदन, दल या ‘दल बदला’ चुनकर नतीजे छांटें।
लोकसभा क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र से कई गुना बड़ा होता है, इसलिए तुलना के लिए प्रतिशत अंक बेहतर पैमाना है — यानी विजेता और उपविजेता के वोट प्रतिशत का फर्क। वोटों की गिनती में अंतर देखने के लिए पैमाना बदलें।